बदायूं, मई 4 -- उसावां के एक गांव में रिश्तेदारी में आई किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की पुलिस से शिकायत की गई है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि किशोरी बुधवार को अपनी बहन और बहनोई के यहां रिश्तेदारी में आई थी। आरोप है कि शनिवार रात दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। मामले में किशोरी के पिता ने बिसौली की बद्रीप्रसाद कॉलोनी निवासी अंशुल पुत्र कल्लू और अनमोल पुत्र गुड्डू के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.