किशोरी को ले जाने पर मुकदमा दर्ज
उरई, जून 19 -- आटा। संवाददाता थाना आटा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने नाबालिग बेटी को बहलाकर ले जाने पर गांव के ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि 15 जून 2026 को उसकी 15 वर्षीय बेटी नानी के साथ इलाज कराने आटा गई थी। वहां से आरोपी युवक उसे ले गया। घर से 30 हजार रुपये, 2 जोड़ी कानों की बाली भी गायब हैं। तलाश के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.