उरई, मई 15 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को ले जाने के मामले में पीड़ित चाचा के द्वारा नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस प्रकरण की विवेचना सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार शुक्ला को सौंपी गई। पुलिस के मुताबिक थाना कालपी ने पीड़ित चाचा के द्वारा मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि बीती 12 मई को मेरे भाई की नाबालिग पुत्री को गांव का ही आरोपी लड़का राहुल बहला फुसलाकर ले गया है। जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...