इटावा औरैया, जुलाई 17 -- बकेवर। क्षेत्र के लखना निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर किशोरी की तलाश में जुट गई है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री 13 जुलाई से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि लखना कस्बा के सर्वेश उर्फ टिंकल कठेरिया पुत्र स्व. सतीश तथा उसके भाई हरिओम ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दो लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विपिन मलिक न...