बरेली, मई 3 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 28 अप्रैल को 17 वर्षीय बेटी लापता हो गयी। पता चला कि रमन पुत्र मोहन निवासी कुरगांव शाहजहांपुर एवं पड़ोस के गांव का बब्लू पुत्र रामपाल किशोरी को ले गया। उन्होंने किशोरी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...