पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी बड़ी पुत्री की शादी 5 वर्ष पूर्व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी निवेश के साथ हुई थी। आरोप है कि उसकी पुत्री का देवर मुन्ना उसके घर आयाम उसने अपनी पुत्री का देवर समझकर मेहमान नवाजी की। 12 अप्रैल को आरोपी उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। आरोपी घर में रखे 57 हजार रूपये और सोने के जेवर भी ले गया। जानकारी होने पर जब उन्होंने अपनी पुत्री की ससुराल में शिकायत की तो चांद मियां, मोहम्मद मियां, अरमान,नसरीन और सरून ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी ह...