पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 2 मार्च को दोपहर ढाई बजे प्रेम कुमार पुत्र रामायण निवासी ग्राम सड़पुरा थाना खटीमा उधम सिंह नगर उसके घर के बाहर से बहलाफुसला कर ले गया। काफी जानकारी के बाद भी उसकी पुत्री के बारे में कोई पता नहीं चल सका है। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...