बरेली, जनवरी 29 -- मीरगंज। किशोरी के बरामद होने पर परिजनों ने उसे रिश्तेदार के घर भेज दिया तो आरोपी कुछ दिन बाद ही रिश्तेदार के घर से दोबारा उसे अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी गांव का एक युवक साथी की मदद से 30 दिसंबर को बहलाकर अपने साथ ले गया था। मां ने आरोपी सुमित और उसके साथी दिनेश के खिलाफ मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर कुछ दिन बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। मां किशोरी को बाल विकास समिति से अपने सुपुर्द लेकर 13 जनवरी की रात अपने बहनोई के यहां भेज दिया। तब से किशोरी रिश्तेदार के घर रह रही थी। वहां से आरोपी किशोरी को फिर बहलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों क...