सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से वापस आ रही एक नाबालिग किशोरी ने एक किशोर पर सरेराह घर में खींचकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। चीखपुकार सुन घर पहुचे भाई को देख आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताक्ष शुरू की। लहरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम स्कूल से आ रही एक 14 वर्षीय किशोरी को क्षेत्र का निवासी एक 17 वर्षीय किशोर सरेराह एक बंद पड़े मकान में खींच ले गया। आरोपी ने किशोरी का मुंह दबा कर दुष्कर्म किया। किशोरी के घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। घर से किशोरी के चीखने की आवाज किशोरी के भाई ने सुन ली। वह जैसे ही घर के अंदर घुसा तो बहन को देख होश उड़ गए। घर में रोती बिलखती बहन और आरोप मौजूद थे। भाई ने जैसे ही आरोपी किशोर को पकड़ने की कोशिश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.