हापुड़, जनवरी 31 -- थाना धौलाना पुलिस की शुक्रवार रात को किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी से मुठभेड़ हो गई। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़ा गया आरोपी जिला गाजियाबाद थाना विजय नगर क्षेत्र का मिर्जापुर निवासी आदिल है। आदिल को सरकारी अस्पताल में घायलावस्था में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को आदिल ने अपने मकान में खींचकर दुष्कर्म किया। आदिल ने किसी को भी बताने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया था। जिसके बाद किशोरी घर पहुंची और अपने साथ हुई आप बीती के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पिता आनन फानन में पुत्री को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि पिपलेडा से भूड़गड़ी जाने व...