लखनऊ, मार्च 22 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के एक गांव से किशोरी को भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ आरोपी को जेल भेज दिया।मोहनलालगंज के एक गांव में रहेन वाली 15 वर्षीय किशोरी 10 मार्च को संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी। उस समय घर पर सिर्फ किशोरी का भाई मौजूद था। जबकि पिता मजदूरी व मां खेत गई थी। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रायबरेली जिले के देवपुरी में रहने वाले 25 वर्षीय दीपक के रुप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.