संभल, जून 7 -- असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि एक सप्ताह पहले घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें रिश्तेदार भी शामिल होने आए थे। जिसमें एक मुरादाबाद का एक युवक ने किशोरी से मोबाइल पर बात हुई थी। उसके कुछ देर बाद ही किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जब परिजनों को किशोरी काफी देर तक नहीं दिखाई गई। तो उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। मढ़न चौकी प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...