बरेली, जून 1 -- बरसेर। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों पर किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गांव जंगबाजपुर के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गांव का विनय उसकी बेटी से फोन पर बात करता था। 12 मई को वह बेटी को ले गया। इसमें दिनेश पाल, रजनेश पाल, तथा हृदयेश पाल का सहयोग है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...