वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 9 -- यूपी के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कोल्की रांघड़ में युवक द्वारा युवती को बहला-फुसला कर ले जाने को लेकर हुई पंचायत में शर्मनाक मामला सामने आया है। पंचायत में युवती पक्ष ने आरोपी युवक उसके भाई और उनके पिता के सिर मुंडवा दिए। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव का एक युवक युवती को बहला कर अपने साथ ले गया था। युवती के परिजनों ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद लड़की को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बावजूद, गांव में दोनों पक्षों के बीच तनातनी जारी रही। इसी विवाद को लेकर गांव में एक दिन पहले दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान ही...