गोरखपुर, मई 12 -- पीपीगंज। क्षेत्र के जंगल कौड़िया इलाके के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर नगदी और जेवरात समेत भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता के अनुसार, सहजनवा क्षेत्र के भडसार बड़ागांव निवासी झिनक उर्फ करन अपने दो साथियों बृजेश और कृष्णा के साथ 29 अप्रैल की दोपहर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी घर से 40 हजार रुपये नगद और जेवरात भी साथ ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...