सुल्तानपुर, नवम्बर 26 -- बल्दीराय, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक निवासी एक नाबालिग पुत्री की मां ने एक युवक पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला की 14 वर्षीय पुत्री को कुछ दिन पूर्व बिहार प्रांत के सोनपुर क्षेत्र का रहने वाला एक युवक बहला फुसलाकर कर कहीं भगा ले गया था। मगर प्रशासन के द्वारा उसकी पुत्री को खोज उसके सुपुर्द कर दिया गया था। इसी बीच शुक्रवार दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री घर से मोबाइल फोन के साथ कहीं लापता हो गई। आशंका है कि उसकी पुत्री को युवक फिर भगा ले गया है। पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। थाना प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.