गोरखपुर, मार्च 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक युवक के खिलाफ अपनी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने लिखा कि धुलेन्द्र गौड़ उनकी नाबालिग पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उनकी पुत्री को स्टेशन छोड़कर अपने घर आ गया। जब पता किया और उनका पुत्र उसके घर पूछने गया तो वह डर के मारे बताया कि वह लड़की को गोरखपुर स्टेशन पर छोड़कर रुपए पैसे की व्यवस्था करने आया था। दबाव डालने पर गांव के तीन चार लोग व धुलेन्द्र रेलवे स्टेशन गए। वहां धुलेन्द्र उनकी पुत्री को लेकर चौरीचौरा पहुंचा और थाना के पास छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...