उन्नाव, मई 24 -- पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव के रहने वाले कारीगर मुन्ना लोध शादी विवाह में खाना बनाने का काम करते हैं। 18 मई को जब वह कार्यक्रम में खाना बनाने गया हुआ था और 19 मई को लौटने पर उसके घर पर ताला लगा मिला। उसकी पत्नी व बेटा भतावां गांव गए थे। उसकी नाबालिग बेटी लापता थी। पता करने पर कहीं कुछ पता नहीं चला। घर में जाकर देखा तो रखी मांग बेदी, नथुनी, झुमकी व हार वजन दो तोला, करधनी, हाथ पेटी व दो जोड़ी पायल वजन लगभग डेढ़ किग्रा गायब मिला। ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले उसकी ही ससुराल भतावा गांव निवासी शोभित पुत्र रंजीत आकर उसे बहला कर कहीं भगा ले गया। घटना के समय पीड़ित की पत्नी व बेटा भतावा गांव में ही थे। आरोपी के घर जाने पर उसके घर पर कोई नहीं मिला। बेटी संग किसी अनहोनी की आशंका से वह भयभीत है। थाना प्रभारी भवन सिंह ने बता...