उन्नाव, अप्रैल 21 -- असोहा, संवाददाता। थाना पुलिस ने पाठकपुर मोड़ के पास दबिश देकर मंगलवार सुबह किशोरी को बहला कर भगा ले जाने वाले वांछित आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी को कुछ दिन पहले बहला कर अपने साथ ले जाने के मामले में परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शुभम उर्फ मटरू निवासी कोटवा असोहा के विरुद्ध केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह क्षेत्र के पाठकपुर मोड़ के पास से दरोगा सुरेश पाल सिंह ने आरोपित शुभम को गिरफ्तार किया और उसे थाने लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- किशोरी का अपहरण करने वाला राजस्थान का युवक गिरफ्तार थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...