गंगापार, जनवरी 30 -- किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने जवाहर नवोदय विद्यालय के पास जंगल से पकड़ लिया। विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। कोतवाल दीन दयाल सिंह ने बताया कि बसहरा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिक बेटी को गांव का युवक रमजान अली पुत्र तहैउरशाह भगा ले गया। नाबालिक बेटी के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत लिखापढ़ी दर्ज कर पकड़ जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...