किशोरी को भगाने वाला बाल अपचारी पकड़ा
रामपुर, अक्टूबर 2 -- रामपुर। थाना खजुरिया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नामजद बाल अपचारी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। 26 सितंबर को एक किसान की पत्नी ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता को तलाश कर बयान दर्ज किए और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को 17 वर्ष नौ माह के बाल अपचारी को अहरो तिराहे से पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.