प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- प्रतापगढ़। पिछले महीने बेल्हादेवी में दर्शन के लिए आई कोहंडौर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों के अपहरण का केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वह सोशल मीडिया से उत्तराखंड के चमोली माईथान बददुआवांद निवासी भरत प्रसाद उपरेती के संपर्क में थी। भुलियापुर चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने आरोपी को मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में बयान कराने के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...