किशोरी को भगाने के प्रयास के आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का प्रयास करने का आरोप गांव आए दूसरे समुदाय के एक युवक पर लगाया गया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि बस्ती जिले का मुख्तार बुधवार दोपहर गांव आया। वह दिल्ली में टेलरिंग का काम करता है। उसने दोपहर के वक्त गांव के आफरीन, शोयब और सुफियान की मदद से उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी मुख्तार को पकड़ लिया। सूचना पाकर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई तथा कुछ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.