गोरखपुर, फरवरी 23 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को दूसरे गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के दादा की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, 15 फरवरी 2026 को बनकटी उर्फ इटहिया निवासी साहिल उनकी नाबालिग नतिनी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को अपने घर में रखा हुआ है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद रविवार को दादा ने गुलरिहा थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...