देवरिया, अप्रैल 21 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को बिहार के एक नामजद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुआडीह पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को बिहार का रहने वाला एक युवक प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाकर अज्ञात स्थान पर भगा ले गया। पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। तहरीर के आधार पर महुआडीह पुलिस ने बिहार के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- कोचिंग को निकली किशोरी लापता, अपहरण का केस प्रभारी निरीक्षक महुआडीह अमित कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए टीम...