महाराजगंज, मई 8 -- सिन्दुरिया। सिन्दुरिया क्षेत्र से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर एसपी ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि 2 मई की शाम विकास निवासी जालंधर (पंजाब) उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला के अनुसार आरोपी और उसकी बेटी के बीच पहले से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। काफी तलाश के बावजूद लड़की का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शीघ्र बरामदगी की मांग की है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहलाकर ले जाने का आरोप, केस थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें-...