गंगापार, मार्च 6 -- कुछ दिन पहले एक किशोरी को युवक लेकर भाग निकला। परिजन युवक के घर गए तो उसे भी युवक के घर वाले जान से मरने की धमकी देकर भगा दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस युवक समेत उसके परिजन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि फूलपुर थाना क्षेत्र के कसरावल गांव निवासी महेंद्र चौहान मेरी पोती को बहला फुसला कर भगा ले गया है। जब उसके घर जाकर इज्जत की दुहाई देते हुए पोती को वापस करने को कहा तो महेंद्र के घर वाले गाली देते हुए मारने पीटने पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिए। पुलिस ने तहरीर पर महेंद्र और उसके घर वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...