गंगापार, सितम्बर 9 -- दो माह पहले एक किशोरी को उसके ननिहाल से शादीशुदा युवक अपने प्रेम जाल मे फंसाकर मुंबई भगा ले गया और दुष्कर्म किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रतापगढ़ के कोहडौर थाना के एक गांव निवासी किशोरी बहरिया थाना के गांव में तीन माह पहले अपने ननिहाल आयी थी। उसके गांव का शादीशुदा युवक किशोरी को अपने प्रेमजाल में पहले से फंसा लिया था जिसके कारण प्यार का नाटक कर रोज फोन से किशोरी से बात करने लगा।

आरोपी का नाम और जानकारी युवक किशोरी के ननिहाल बहरिया पंहुचा 28 जून रात को मुंबई भगा ले गया। सुबह किशोरी कमरे में नहीं दिखी तो ननिहाल में हड़कंप मच गया। सूचना पर किशोरी के माता पिता बहरिया थाना पहुंचे आरोपी युवक पर केस दर्ज कराया। युवक को पता चला कि उसके खिलाफ किशोरी के भगाने का आरोप मे मुकदमा दर्ज हो गय...