देवरिया, दिसम्बर 13 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक समेत चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी 15 वर्ष की है। वह कक्षा नौवीं की छात्रा हैं। आठ दिसम्बर को मईल थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उसके साथ अनहोनी होने की आशंका है। मामले में पुलिस सोनू पुत्र हरिकेवल यादव, हरिकेवल पुत्र अज्ञात, ब्रजेन्द्र पुत्र अज्ञात, सत्येंद्र पुत्र अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 351(3), 352 के तहत केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...