बहराइच, मई 4 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जिले के बहराइच के एक गांव के एक परिवार की गैरमौजूदगी में घर में अकेली किशोरी को गांव का शोहदा बहाने से मक्के के खेत में ले गया। वहां उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया। खेत के आसपास खेल रहे बच्चों के शोर पर ग्रामीण दौड़े तो शोहदा फरार हो गया। पीड़िता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई गई है। रिसिया थाने के एक गांव निवासनी महिला व परिवार के अन्य लोग शनिवार शाम चार बजे घर पर नही थे। घर पर किशोरी अकेली थी। उसे गांव का ही एक युवक बगल स्थित मक्के के खेत में बहाने से ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। यह भी पढ़ें- घर के बाहर जानवर बांधने गई युवती से दुराचार, आरोपी फरार किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शोर मचाया। जिस पर खेत के पास खेल रहे बच्चों ने भी शोर मचाया। तो शोहदा फरार ...