बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में की गई।प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुहागिनपुरवा तिराहे के पास से आरोपी रितिक पासवान निवासी बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने में दोषी को सात वर्ष कैद गिरफ्तारी टीम में ...