बरेली, फरवरी 8 -- नवाबगंज। एक ग्रामीण के आने जाने वाला एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर किशोरी के पिता आरोपी के घर पूछताछ करने गए तो आरोपी के परिजनों ने उनसे गाली गलौज कर मारपीट की। घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक ग्रामीण के घर इसी थाना क्षेत्र के जयनगर गांव का जीशान अक्सर आता-जाता था। आरोप है। कि छह फरवरी की रात वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर से जाते समय किशोरी घर में रखे 57 हजार रुपये नकद और अपनी मां के सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के पिता आरोपी के घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की, तो वहां मौजूद जीशान के भाई मौलाना शीबू,उसकी मां व सोहिल ने उस...