कन्नौज, जनवरी 30 -- तालग्राम, संवाददाता। घर से बहला फुसलाकर नाबालिग किशोरी को ले जाने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना तालग्राम क्षेत्र के सलेमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव ताहपुर निवासी नौशाद गुरुवार को पास के गांव की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था। सूचना मिलने पर इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान मामला तालग्राम थाना क्षेत्र से जुड़ा होने पर इंदरगढ़ पुलिस ने युवक व किशोरी को तालग्राम पुलिस के सुपुर्द कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि किशोरी को ...