किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने में युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 27 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार इलाके के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी और आरोपी युवक को बरामद कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। पुलिस किशोरी के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच गांव का ही युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी अपने साथ मोबाइल ले गई थी, लेकिन उसका फोन बंद होने के कारण परिजन उससे संपर्क नहीं कर सके। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। खोराबार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी युवक की तलाश शुरू की।पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.