अमरोहा, मई 4 -- डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया से एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक मोहल्ले की निवासी महिला शनिवार को अपने बच्चों का दाखिला कराने गजरौला गई थीं। इस दौरान उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अन्य छोटे बच्चों के साथ मौजूद थी। आरोप है कि हरियाना गांव निवासी सानिब, हाजी मोअज्जम, मरियम, शाहरुख, हुमा और आजम किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...