किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़, जून 9 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गालंद अंडरपास के पास दबिश देकर आरोपी साहिल पुत्र अकरम निवासी मोहल्ला रमपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.