शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- पिता की तहरीर पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी एक मंदिर पर पैना गांव के पास मेला देखने गई थी। पीलीभीत जिला के थाना माधौटांडा के गांव जमुनिया निवासी मनोज राठौर बेटी को 29 दिसंबर को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। मनोज का अपनी बहन के यहां पैना गांव में आना जाना था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मनोज राठौर के खिलाफ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.