महाराजगंज, फरवरी 26 -- गोलाबाजार। क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि किशोरी बुधवार दोपहर घास काटने निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का युवक उसे बहला-फुसलाकर बाइक से ले गया। साथ में नगदी व जेवर ले जाने की भी आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...