गोरखपुर, फरवरी 25 -- खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 15 वर्षीय किशोरी को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में किशोरी की मां ने बुधवार दोपहर थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात किशोरी अपने घर से लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो वह उसी रात गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के पास मिल गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में खोराबार थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। हल्का दरोगा रवि शंकर तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...