बांदा, मई 3 -- बादा। देहात कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बिसंडा थाने के बड़ागांव में नाना रामखेलावन वर्मा के यहां बचपन से रह रही है। शनिवार को दोपहर मरका निवासी राहुल पुत्र अशोक जमादार बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...