औरैया, मार्च 22 -- अयाना, संवाददाता।थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पाकर का पुरवा निवासी सोनू वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। देर शाम तक बेटी के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.