बांदा, जून 7 -- अतर्रा(बांदा)। थाना अतर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को घर से अचानक लापता हो गई। दोपहर में वह घर पर सो रही थीं और जब लगभग तीन बजे नींद खुली तो घर में नहीं थी। परिजनों ने रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जानकारी मिली है कि शिवाकांत पुत्र शिवचरण कुशवाहा निवासी मऊ, थाना कमासिननाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के घर जाकर जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उसके परिजनों ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। यह भी पढ़ें- बंदिशों के बावजूद प्रेमी संग भाग निकली युवती थानाध्यक्ष अतर्रा संजीव कुमार चौबे के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिं...