रामपुर, अप्रैल 22 -- समोदिया। क्षेत्र के एक गांव से 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने जब युवकों के घर जाकर पूछताछ की तो उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तनिष पुत्र देवेन्द्र और शिवा के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...