रुडकी, मई 10 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण कई लोगों के साथ थाने पहुंचा और पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। उनका आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...