किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने में, पांच पर केस
गोरखपुर, मई 30 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच के साथ किशोरी की तलाश में जुटी है। पीड़िता की मां के अनुसार उनकी पुत्री 28 मई की भोर करीब चार बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि गांव का ही अमर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना में गोविन्द, सोमनाथ, विपिन और अमर की मां गीता ने भी सहयोग किया। परिजनों द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.