संभल, फरवरी 9 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने गुन्नौर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। जिसममें बताया कि 19 जनवरी की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद 22 जनवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उन्हें जानकारी मिली है कि उसी दिन गांव आदमपुर असरोल थाना जरीफनगर जनपद बदायूं निवासी कन्हैया अपने गांव के ललतेश व विशाल, मुकेश और अपने पिता कालीचरण की मदद से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर किशोरी की बरामदगी व दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.