गोरखपुर, फरवरी 16 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को गीडा क्षेत्र का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। किशोर अपने साथ नगदी सहित गहने लेकर चली गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता है आरोप है कि 15 फरवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनकी नाबालिग बेटी को मन्नू निषाद पुत्र अशोक निवासी ग्राम बड़का पथरा, थाना गीडा, बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखे करीब 60 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.