बुलंदशहर, मार्च 15 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर देहात पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री बीती 12 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला युवक शिवम पुत्र शंकर सिंह उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर या अन्य किसी बहाने से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि युवक ने उनकी पुत्री को कहीं छिपा कर रखा है। ऐसे में उसके साथ अनहोनी की आशंका है। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.