किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण, केस दर्ज
बाराबंकी, मई 19 -- बाराबंकी। थाना देवा क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रह रही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक अपहरण कर ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने देवा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री छुट्टियों में अपने मामा के घर में आई थी। आरोप है कि 17 मई की रात करीब आठ बजे गांव का ही युवक शिवा पुत्र रामेश्वर अपने साथियों के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने आरोपी शिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.