औरैया, मार्च 10 -- अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि छह मार्च की रात 11 बजे के करीब उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए, कहीं चली गई। जानकारी होने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आरोप लगाया कि बेटी किसी लड़के से फोन पर बात करती थी, वही लड़का बेटी को बहला कर साथ ले गया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...